एयरशो में गंगा पर उतरेंगे कमांडो

एयरशो में गंगा पर उतरेंगे कमांडो

22, 24 और 25 अक्टूबर को आयोजन, मानेकशा-विवेकानंद क्रूज पर होगी निगरानी

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी में 22, 24 और 25 अक्टूबर को प्रस्तावित एयरशो के दौरान गंगा में पैरा ट्रूपर कमांडो रस्सी के सहारे क्रूज पर उतरने का प्रदर्शन करेंगे। इसके लिए अलकनंदा क्रूजलाइन के मानेकशा और विवेकानंद जलयानों को चुना गया है।
नमो घाट के पास तैनात दोनों जलयानों से गंगा में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। इन पर निगरानी केंद्र बनाए जाने के साथ एयरफोर्स के अधिकारियों की तैनाती भी होगी। कमांडो प्रदर्शन का अभ्यास 12 अक्टूबर को किया जा चुका है।
अलकनंदा क्रूजलाइन के संचालक विकास मालवीय के अनुसार, एयरशो के तीनों दिन दोनों जलयान गंगा में तैनात रहेंगे। आयोजन की विस्तृत जानकारी एयरफोर्स 21 अक्टूबर को साझा करेगी।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   होमगार्ड जवान पर पत्रकार से अभद्रता का आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *