बहराइच: गिट्टी लदे ट्रेलर की बाइक से टक्कर, चार की मौत

बहराइच: गिट्टी लदे ट्रेलर की बाइक से टक्कर, चार की मौत

बहराइच (जनवार्ता) । थाना फखरपुर क्षेत्र के बहराइच-लखनऊ मार्ग पर मदनकोठी चौराहे के पास मंगलवार देर रात एक अनियंत्रित गिट्टी लदेप ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जिनमें एक बच्चा, एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं।

rajeshswari

पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि ट्रेलर की तेज रफ्तार और अनियंत्रित होना दुर्घटना का मुख्य कारण रहा। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतकों की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और ट्रेलर चालक से पूछताछ जारी है। हादसे के बाद मार्ग पर कुछ देर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में बहाल कर दिया गया।

#Bahraich #RoadAccident #UttarPradesh #BreakingNews #BaharichAccident #Fakharpur #TruckAccident #HighwayAccident #SadNews #UPNews #BharatNews #IndiaNews #TrafficAccident #PoliceInvestigation #NewsUpdate

इसे भी पढ़े   पहले RBI अब चुनाव बाद LIC बनाएगी सरकार को मालामाल! क्‍यों म‍िलेगा 3662 करोड़
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *