संकरे रास्ते से नगर निगम की बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

संकरे रास्ते से नगर निगम की बड़ी गाड़ियों के गुजरने पर ग्रामीणों का प्रदर्शन

एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन

वाराणसी (जनवार्ता)। सीर गोवर्धनपुर वार्ड नंबर 23 में गांव के संकरे रास्ते से नगर निगम की बड़ी गाड़ियों के आवागमन के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने चार घंटे तक धरना-प्रदर्शन किया। सुबह 11 बजे शुरू हुए प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित ग्रामीण नगर निगम की गाड़ियों के सामने लेटकर विरोध जताते रहे। ग्रामीणों का आरोप है कि टोल बचाने के चक्कर में नगर निगम की गाड़ियां गांव के संकरे रास्ते से निकाली जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है।

rajeshswari

दोपहर तीन बजे नगर निगम के अधिकारी और सेक्रेटरी अफसर आनंद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत कर समस्या के समाधान के लिए एक सप्ताह का समय मांगा और आश्वासन दिया कि इसके बाद इस रास्ते से नगर निगम की गाड़ियां नहीं गुजरेंगी। अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समय में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो दोबारा आंदोलन किया जाएगा।

प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के महानगर अध्यक्ष अमन यादव ने किया। इस दौरान लाल बहादुर यादव (पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य), ओपी यादव, गोलू, उमाकांत, परमानंद, रवि यादव, अश्विनी पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने मांग की कि संकरे रास्ते से नगर निगम की बड़ी गाड़ियों का आवागमन स्थायी रूप से बंद कराया जाए, ताकि क्षेत्रीय लोगों को राहत मिल सके।

इसे भी पढ़े   गंगा के पलट प्रवाह से वरूणा उफान पर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *