हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत

हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत

दोनों चालक गंभीर घायल

वाराणसी( जनवार्ता)। सावन मास में लागू यातायात व्यवस्था के बीच गुरुवार को राजातालाब थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव के सामने हाईवे पर ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दोनों वाहनों के केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार सावन के दौरान कांवर यात्रा को देखते हुए प्रयागराज से वाराणसी जाने वाली हाईवे की एक लेन पर सामान्य वाहनों का आवागमन बंद है। इसके चलते वाराणसी और प्रयागराज दोनों दिशाओं के वाहन एक ही लेन से गुजर रहे हैं। इसी दौरान वीरभानपुर के पास ट्रक और डीसीएम की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।

दुर्घटना में डीसीएम चालक मोनू पुत्र सर्वजीत, निवासी गढ़मुक्तेश्वर, जनपद हापुड़ तथा ट्रक चालक सागर हुसैन, निवासी शेरघाटी, जनपद गया (बिहार) गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दयाशंकर और चौकी प्रभारी राजेश मौर्य पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचाकर उपचार कराया तथा क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।

पुलिस घटना की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   किशोरी अपहरण और धर्म परिवर्तन कांड: पाँच आरोपी गिरफ्तार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *