लहुराबीर में डायमंड, पोलकी-कुंदन ज्वेलरी प्रदर्शनी शुरू
वाराणसी (जनवार्ता)। लहुराबीर स्थित हरे कृष्णा ज्वेलर्स की शाखा में मंगलवार को डायमंड, पोलकी और कुंदन ज्वेलरी की विशेष प्रदर्शनी शुरू हुई। 13 से 15 अक्टूबर तक चलने वाली प्रदर्शनी का उद्घाटन यूनिक एकेडमी की संचालिका डाली भाटिया और अग्रवाल समाज की पदाधिकारी शशि बाला शाह ने संयुक्त रूप से किया।

प्रदर्शनी में सर्टिफाइड डायमंड रिंग्स, सॉलिटेयर, पोलकी-कुंदन के आभूषण, ब्राइडल नेकलेस और आकर्षक डायमंड ज्वेलरी का संग्रह पेश किया गया है। इसमें आधुनिक फैशन के साथ पारंपरिक भारतीय कला का संगम देखने को मिल रहा है। आभूषण विभिन्न पसंद, अवसर और बजट के अनुरूप उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर रूपिका अग्रवाल, कोमल अग्रवाल, रंजना अग्रवाल और चेतन अग्रवाल उपस्थित रहे। हरे कृष्णा ज्वेलर्स के संतोष अग्रवाल ने काशीवासियों से प्रदर्शनी में पहुंचने की अपील की।

