विकलांग युवक ने पड़ोसी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

विकलांग युवक ने पड़ोसी पर लगाया उत्पीड़न का आरोप

जान-माल की सुरक्षा की लगाई गुहार

वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ागांव थाना क्षेत्र के लखनशीपुर गांव निवासी दिव्यांग अजय चौहान ने पड़ोसी पर गाली-गलौज, मारपीट, धमकी और जबरन कब्जे का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।

rajeshswari

अजय चौहान का आरोप है कि उनके पड़ोसी रामचंद्र चौहान आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद करते हैं तथा गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते रहते हैं। उनका कहना है कि हाल ही में रामचंद्र चौहान अपने बेटों और अन्य लोगों के साथ उनके घर पहुंचे, जहां अभद्र भाषा का प्रयोग किया और विरोध करने पर उनके साथ हाथापाई की। अजय ने बताया कि वह दिव्यांग हैं, इसके बावजूद उन्हें लगातार परेशान किया जा रहा है।

शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपितों ने उनके घर के पीछे स्थित बरामदे के नीचे जबरन कब्जा करने का प्रयास किया और वहां लगी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचाया।

अजय चौहान का कहना है कि उन्होंने पहले स्थानीय चौकी पर शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने बड़ागांव थाने पहुंचकर लिखित तहरीर देकर न्याय और सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल, इस मामले में पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। बड़ागांव पुलिस का कहना है कि शिकायत प्राप्त होने पर मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   मुगलसराय क्षेत्र के कुंडा कला गांव में तेंदुआ ने बछड़े को बनाया निशाना
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *