शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल कारखाने में भीषण आग

शॉर्ट सर्किट से दोना-पत्तल कारखाने में भीषण आग

लाखों का सामान जलकर राख

वाराणसी (जनवार्ता)। सोमवार दोपहर सेवापुरी क्षेत्र के परमनंदापुर में शॉर्ट सर्किट की वजह से दोना-पत्तल बनाने वाली मशीन में अचानक आग लग गई। आग की चपेट में आकर मशीन, तैयार दोना-पत्तल, कच्चा माल और दुकान का अन्य सामान जलकर राख हो गया। इस घटना में लगभग एक लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।

rajeshswari

दुकान संचालक राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि उनकी दुकान में फर्नीचर के साथ-साथ दोना-पत्तल बनाने की दो मशीनें लगी हुई हैं। उनका बेटा मशीन चला रहा था, तभी शॉर्ट सर्किट से मशीन में आग भड़क उठी। चिंगारियां तेजी से फैलीं और पूरी दुकान धुएं व लपटों से भर गई।

दुकान संचालक और उनके बेटे ने तुरंत बाहर निकलकर डायल-112 और अग्निशमन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही जंसा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से आसपास की अन्य दुकानों को नुकसान नहीं पहुंचा।

सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट ही बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह घटना दोना-पत्तल व्यवसाय पर निर्भर छोटे उद्यमियों के लिए एक बड़ा झटका है। स्थानीय व्यापारियों ने बिजली व्यवस्था में सुधार और पुरानी वायरिंग की जांच की मांग की है।

इसे भी पढ़े   शॉर्ट सर्किट से साड़ी दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *