दिव्य दृष्टि ट्रॉफी: दो दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से

दिव्य दृष्टि ट्रॉफी: दो दिवसीय अंतर-विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार से

वाराणसी (जनवार्ता) । काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के एमपी थियेटर ग्राउंड में 5 और 6 अप्रैल को दिव्य दृष्टि ट्रॉफी अंतर-विश्वविद्यालयी ब्लाइंड क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा।

rajeshswari

इस टूर्नामेंट में काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी और लखनऊ के डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दृष्टिबाधित छात्र आमने-सामने होंगे।

ऑल इंडिया दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष दिव्यांग बंधु डॉ. उत्तम ओझा ने बताया कि यह ट्रॉफी दो विश्वविद्यालयों के दृष्टिबाधित छात्रों के बीच खेली जाएगी। उन्होंने कहा कि यह पहला मौका है जब दो विश्वविद्यालयों के बीच दृष्टिबाधित क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन हो रहा है।

एसोसिएशन के महासचिव डॉ. संजय चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में कुल तीन मैच खेले जाएंगे। रविवार 5 अप्रैल को एक मैच तथा सोमवार 6 अप्रैल को दो मैच आयोजित होंगे।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों में जागरूकता फैलाना और उनके सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

इसे भी पढ़े   Bhadohi: सीएम बोले- 'पहले भदोही में भय और आतंक था आज अंतरराष्ट्रीय मेला लग रहा है'
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *