18 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, वाराणसी में चार केंद्र बनाए गए

18 मार्च से शुरू होगा यूपी बोर्ड की कॉपियों का मूल्यांकन, वाराणसी में चार केंद्र बनाए गए

वाराणसी (जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। जनपद के चार मूल्यांकन केंद्रों पर 18 मार्च से कॉपियों की जांच का कार्य शुरू होगा।
मूल्यांकन प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) की ओर से सभी परीक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। इस बार बोर्ड ने मूल्यांकन प्रणाली में कुछ नई व्यवस्थाएं लागू की हैं।

rajeshswari


अंकों में असामान्य अंतर होने पर होगा क्रॉस-चेक


इस वर्ष यदि किसी छात्र को एक विषय में अन्य विषयों की तुलना में बहुत कम या बहुत अधिक अंक मिलते हैं, तो संबंधित उत्तर पुस्तिका को अलग कर विशेषज्ञों से उसका क्रॉस-चेक कराया जाएगा। इसका उद्देश्य मूल्यांकन में किसी भी प्रकार की त्रुटि को रोकना है।


15 प्रतिशत कॉपियों का होगा ऑडिट


बोर्ड के सचिव भगवती सिंह के अनुसार इस बार मूल्यांकन के बाद 15 प्रतिशत उत्तर पुस्तिकाओं का रेंडम ऑडिट कराया जाएगा। इसके लिए पहली बार ऑनलाइन ऑडिटर भी नियुक्त किए गए हैं।
प्रदेश भर में करीब 1.31 लाख परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है और 250 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें वाराणसी जिले में चार केंद्रों पर कॉपियों की जांच होगी।


मेरिट सूची में त्रुटि की संभावना कम करने की कोशिश


बोर्ड के अनुसार यदि किसी छात्र को अधिकांश विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिले हों लेकिन किसी एक विषय में 40-45 प्रतिशत अंक हों, तो उस विषय की कॉपी दोबारा जांची जाएगी। इसी तरह अधिकतर विषयों में कम अंक और किसी एक विषय में बहुत अधिक अंक होने पर भी कॉपी का पुनः परीक्षण कराया जाएगा।
बोर्ड का कहना है कि इन व्यवस्थाओं का उद्देश्य मूल्यांकन प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी बनाना और प्रदेश की मेरिट सूची में किसी भी प्रकार की त्रुटि की संभावना को कम करना है।

इसे भी पढ़े   Lucknow News: शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थि 66 दिन से दे रहे थे धरना,किया सीएम आवास के घेराव का प्रयास
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *