रिंग रोड के पास धान लदे ट्रक में लगी आग, चालक सुरक्षित

रिंग रोड के पास धान लदे ट्रक में लगी आग, चालक सुरक्षित

चौबेपुर (जनवार्ता):स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत संदहा रिंग रोड के पास गुरुवार रात एक धान लदा ट्रक अचानक आग लगने से बुरी तरह झुलस गया। इस अग्निकांड में ट्रक चालक किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, ट्रक में धान लादकर कहीं ले जाया जा रहा था, तभी अचानक संदहा रिंग रोड के पास उसमें आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। तब तक ट्रक का अधिकांश हिस्सा जलकर राख हो चुका था और धान भी जल गया।थाना प्रभारी इंद्रेश कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी चिरईगांव और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर रवाना हो गई थी। उन्होंने बताया कि राहत की बात यह रही कि ट्रक चालक समय रहते वाहन से कूदकर सुरक्षित बच गया। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

इसे भी पढ़े   वाराणसी: संस्कृत विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की तारीख तय, राष्ट्रपति मुर्मू हो सकती हैं मुख्य अतिथि
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *