काशी से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

काशी से अमरनाथ यात्रा का पहला जत्था रवाना

वाराणसी (जनवार्ता)। बाबा बर्फानी के पवित्र दर्शन के लिए शुरू हुई अमरनाथ यात्रा के तहत धर्मनगरी काशी से श्रद्धालुओं और सेवादारों का पहला जत्था रविवार को चंदनबाड़ी (जम्मू-कश्मीर) के लिए रवाना हो गया। श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति के तत्वावधान में श्रद्धालुओं और सेवादारों ने वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन से हावड़ा-अमृतसर मेल के माध्यम से अपनी यात्रा प्रारंभ की।

rajeshswari


समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि काशी से हर वर्ष हजारों श्रद्धालु अमरनाथ यात्रा में शामिल होते हैं। यात्री पहले अमृतसर पहुंचेंगे, वहां से जम्मू होते हुए पहलगाम जाएंगे और फिर पैदल यात्रा कर पवित्र अमरनाथ गुफा के दर्शन करेंगे।


पिछले 26 वर्षों से अमरनाथ यात्रियों की सेवा में जुटी श्री काशी विश्वनाथ सेवा समिति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं के लिए भोजन, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यापक व्यवस्था कर रही है। समिति की ओर से लगभग 300 श्रद्धालुओं के ठहरने और सेवा-सुविधाओं का प्रबंध किया गया है।


समिति के सेवादार दिलीप सिंह ‘बंटी’ ने बताया कि इस बार 80 से 90 सेवादार यात्रा पर रवाना हुए हैं। इनमें विवेक श्रीवास्तव और कुलदीप त्यागी के नेतृत्व में 10 सेवादार पंजाब में सेवा कार्य करेंगे, जबकि करीब 70 सेवादार बेगमपुरा एक्सप्रेस से जम्मू होते हुए चंदनबाड़ी पहुंचकर यात्रियों की सेवा में जुटेंगे।


उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने के लिए समिति पूरी तरह तैयार है। भोजन, आवास और अन्य व्यवस्थाओं के साथ श्रद्धालुओं के लिए पान एवं मिठाई की व्यवस्था छक्कन दादा, राजेश चौरसिया और नंदनी परिवार की ओर से की गई है।
समिति के इस सेवा अभियान को वाराणसी के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक संगठनों का भी सहयोग प्राप्त है।

इसे भी पढ़े   सीएम योगी ने परखी पीएम मोदी के दौरे की तैयारिया
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *