वाराणसी : निवेश के नाम पर 5 लाख की ठगी

वाराणसी : निवेश के नाम पर 5 लाख की ठगी

पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

वाराणसी  (जनवार्ता)। निवेश के नाम पर एक और ठगी का मामला सामने आया है। राजातालाब पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

राजातालाब थाना क्षेत्र के बंगालीपुर निवासी मयानाथ मौर्या ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि जौनपुर जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के हकारीपुर गांव निवासी प्रेमशंकर मिश्रा ने उन्हें एक कंपनी में निवेश का लालच देकर ठगा। मौर्या के अनुसार, 2 अगस्त 2024 से 25 सितंबर 2025 के बीच विभिन्न तारीखों पर उन्होंने प्रेमशंकर मिश्रा को कुल 5 लाख 10 हजार रुपये नकद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से दिए।

पैसे मिलने के बाद आरोपी ने पीड़ित से फोन पर बातचीत पूरी तरह बंद कर दी और कई महीनों तक संपर्क से बचता रहा। इस धोखाधड़ी से परेशान होकर मयानाथ मौर्या ने 8 फरवरी 2026 को राजातालाब थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत मिलने पर आरोपी प्रेमशंकर मिश्रा की पहचान और पते की पुष्टि की। इसके आधार पर सोमवार शाम धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच जारी है। सभी लेन-देन के विवरण, बैंक ट्रांजेक्शन, संदेश और अन्य सबूत जुटाए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद आरोपी के खिलाफ उचित धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े   जुमे की नमाज कल,सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाई तो दर्ज होगा मुकदमा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *