वाराणसी कचहरी परिसर में शुरू हुई मुफ्त वाई-फाई सेवा

वाराणसी कचहरी परिसर में शुरू हुई मुफ्त वाई-फाई सेवा

महापौर ने किया शुभारंभ

वाराणसी (जनवार्ता)। स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत वाराणसी को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए बुधवार को कचहरी परिसर स्थित बनारस बार एसोसिएशन सभागार में निःशुल्क हाई-स्पीड वाई-फाई सेवा का शुभारंभ किया गया। महापौर अशोक कुमार तिवारी ने फीता काटकर इस सुविधा का उद्घाटन किया।

rajeshswari

महापौर ने कहा कि आज के समय में इंटरनेट एक बुनियादी आवश्यकता बन चुका है। अधिवक्ताओं, वादकारियों और आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कचहरी परिसर में वाई-फाई जोन बनाए गए हैं। परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड पर उपलब्ध QR कोड को मोबाइल से स्कैन कर लोग आसानी से हाई-स्पीड इंटरनेट सेवा का लाभ उठा सकेंगे।

नगर निगम के अनुसार, इस पहल की शुरुआत पहले अस्सी घाट और दशाश्वमेध घाट से की गई थी। दूसरे चरण में बीएचयू अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर को इस सुविधा से जोड़ा गया। अब तीसरे चरण में कचहरी परिसर को शामिल किए जाने के बाद शहर के पांच प्रमुख स्थानों पर मुफ्त वाई-फाई सुविधा उपलब्ध हो गई है।

इस सेवा के संचालन और तकनीकी रखरखाव की जिम्मेदारी बीएसएनएल को सौंपी गई है। बीएसएनएल के प्रधान महाप्रबंधक अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि नेटवर्क की बैंडविड्थ और कवरेज को इस प्रकार तैयार किया गया है कि कचहरी परिसर में अधिक भीड़ होने पर भी इंटरनेट की गति प्रभावित न हो।

कार्यक्रम का संचालन बनारस बार एसोसिएशन के महामंत्री सुधांशु मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम, महामंत्री आशीष कुमार सिंह, बनारस बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ला, उपाध्यक्ष सतीश यादव, भाजपा महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र आनंद, नगर निगम के जनसंपर्क अधिकारी संदीप श्रीवास्तव, बीएसएनएल के एसडीओ अभिजीत कुमार साहा सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता, जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़े   जमीन पर निर्माण को लेकर दो अधिवक्ता पक्षों में विवाद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *