308 पहियों वाला विशालकाय मेगा ट्रक डाफी टोल पर फंसा

308 पहियों वाला विशालकाय मेगा ट्रक डाफी टोल पर फंसा

करीब 200 टन वजनी ब्वायलर लदे ट्रक को निकालने में छूटे पसीने

वाराणसी (जनवार्ता)। बेल्जियम से होते हुए ओडिशा के रास्ते जा रहा करीब 200 टन वजनी विशालकाय ब्वायलर लदा मेगा ट्रक सोमवार को वाराणसी के डाफी टोल प्लाजा पहुंचने के बाद मंगलवार को वैकल्पिक मार्ग पर फंस गया। ट्रक में करीब 308 पहिए हैं। भारी-भरकम वाहन के फंसने के बाद उसे निकालने के लिए एनएचएआई, टोल प्लाजा और अन्य संबंधित विभागों की टीम जुटी हुई है।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार विशालकाय ट्रक सोमवार अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे डाफी टोल प्लाजा पहुंचा था। करीब 20 घंटे से अधिक समय तक टोल प्लाजा पर रुकने के बाद मंगलवार सुबह लगभग 11 बजे उसे टोल प्लाजा के उत्तर दिशा में बनाए गए वैकल्पिक रास्ते से निकालने का प्रयास किया गया। रास्ते में अधिक वजन के कारण जमीन धंस गई और ट्रक का पहिया फंस गया।

ट्रक को निकालने के लिए सड़क पर गिट्टी और बालू डालने के बाद लोहे की बड़ी प्लेटें बिछाई गईं। इसके बावजूद भारी वजन के कारण ट्रक को निकालना मुश्किल हो रहा है। साथ चल रही भारी मशीनों की मदद से उसे बाहर निकालने का प्रयास जारी है।

ट्रक को निकालने के लिए बिजली विभाग को भी शटडाउन लेना पड़ा। मार्ग में पड़ रहे दो खंभों के बिजली तार हटाने की कार्रवाई की गई, ताकि विशालकाय वाहन को आगे निकाला जा सके।

मेगा ट्रक देखने उमड़ी भीड़

308 पहियों वाले इस विशालकाय वाहन को देखने के लिए राहगीरों और आसपास के गांवों के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग ट्रक और उस पर लदे विशाल ब्वायलर की तस्वीरें और वीडियो बनाने में लगे रहे। ट्रक के फंसने से आसपास के मार्गों पर यातायात भी प्रभावित हुआ और जाम की स्थिति बनी रही।

इसे भी पढ़े   देशी तमंचा के साथ एक युवक गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि इस मेगा ट्रक को लखीमपुर खीरी तक जाना है। डाफी में फंसने के बाद उसके आगे के सफर को लेकर संबंधित विभागों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है। ट्रक को सुरक्षित निकालने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *