पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर : सीएम योगी

वाराणसी पत्रकारों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर : सीएम योगी

वाराणसी (जनवार्ता)। योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान पत्रकारों के हितों को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

rajeshswari

संघ अध्यक्ष अरुण मिश्रा के नेतृत्व में परिपथ गृह पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीते नौ वर्षों में काशी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए “बदलता बनारस” को देश के लिए आदर्श बताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आवास की कमी, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा पेंशन जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गोरखपुर की तर्ज पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में पत्रकार आवास योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और पत्रकार, जो समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए पत्रक को स्वीकार करते हुए सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रमेंद्र सिंह के परिजनों को मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़े   मंडुवाडीह प्राइमरी स्कूल के बच्चों ने किया इंडियन बैंक का भ्रमण

इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्यमंत्री को वार्षिकी डायरी भेंट की गई। पत्रकारिता के पुरोधा विष्णु राव पराड़कर की कर्मस्थली “पराड़कर स्मृति भवन” आने के निमंत्रण को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही वहां आने का वादा किया।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्ता, काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। योगी आदित्यनाथ ने अपने वाराणसी दौरे के दौरान पत्रकारों के हितों को लेकर राज्य सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। काशी पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात में उन्होंने कहा कि सरकार पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है और उन्हें विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा।

संघ अध्यक्ष अरुण मिश्रा के नेतृत्व में परिपथ गृह पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने बीते नौ वर्षों में काशी के विकास कार्यों की सराहना करते हुए “बदलता बनारस” को देश के लिए आदर्श बताया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए आवास की कमी, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं तथा पेंशन जैसी समस्याएं प्रमुखता से उठाईं।

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया कि गोरखपुर की तर्ज पर वाराणसी सहित अन्य जिलों में पत्रकार आवास योजना लागू करने पर विचार किया जा रहा है। साथ ही पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना से जोड़ने की दिशा में भी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिससे उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक पहुंच रहा है और पत्रकार, जो समाज को जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं, उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर योजनाओं से जोड़ा जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा सौंपे गए पत्रक को स्वीकार करते हुए सभी मांगों पर गंभीरता से विचार करने का भरोसा दिया।

इसे भी पढ़े   भारत ने ये खतरनाक हथियार खरीदने का लिया फैसला,सरकार के कदम से कांपा चीन!

बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय रमेंद्र सिंह के परिजनों को मुआवजा न मिलने का मुद्दा भी उठाया गया, जिस पर मुख्यमंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर संघ की ओर से मुख्यमंत्री को वार्षिकी डायरी भेंट की गई। पत्रकारिता के पुरोधा विष्णु राव पराड़कर की कर्मस्थली “पराड़कर स्मृति भवन” आने के निमंत्रण को मुख्यमंत्री ने स्वीकार करते हुए जल्द ही वहां आने का वादा किया।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व अध्यक्ष योगेश गुप्ता, काशीवार्ता के प्रबंध निदेशक सुशील सिंह तथा वरिष्ठ पत्रकार दीनबंधु राय सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *