जीवनदीप में अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

जीवनदीप में अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल (महिला) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

​वाराणसी (जनवार्ता)। बड़ा लालपुर स्थित जीवनदीप महाविद्यालय के खेलकूद मैदान में रविवार को अंतर महाविद्यालयीय हैंडबॉल (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता-2026-27 का शुभारंभ हुआ। यह प्रतियोगिता 11 से 13 अक्टूबर तक आयोजित चलेगी। 

rajeshswari

​रविवार को हैंडबॉल महिला वर्ग की प्रतियोगिता का पहला मैच सीएट कॉलेज गहनी और धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें सीएट कॉलेज ने 04 अंक प्राप्त किए, जबकि धीरेंद्र महिला पीजी कॉलेज शून्य पर रहा। दूसरा मैच जीवनदीप महाविद्यालय (06 अंक) और डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज सोयेपुर (02 अंक) के बीच हुआ, जिसमें जीवनदीप महाविद्यालय ने जीत दर्ज की। इसके अलावा, तीसरा मैच सीएट कॉलेज (04) और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ (06) के बीच रोमांचक टक्कर के साथ संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के अंतर्गत कल का पहला मैच महादेव व धनश्याम सिंह पीजी कॉलेज के मध्य शुरू होगा। इस दौरान प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में विश्वविद्यालय द्वारा नामित पर्यवेक्षक प्रो. मीरा यादव उपस्थित रहीं।  चयन समिति में प्रो. मृदुला व्यास, मो. मुशर्रफ खां और विश्वविद्यालय कोच प्रतिनिधि कु. वीणा शामिल रहे। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के रूप में उप प्राचार्य डॉ. अमित सिंह, आयोजन सचिव डॉ. सिद्धार्थ सिंह, खेलकूद प्रशिक्षक राजेश कुमार सिंह एवं पप्पू कुमार रहे।

इसे भी पढ़े   श्रीनगर एयरपोर्ट पर पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *