छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस के प्रथम आगमन पर काशी में भव्य स्वागत

छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस के प्रथम आगमन पर काशी में भव्य स्वागत

भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया अभिनंदन

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से शुरू की गई नई छेहरटा (अमृतसर)-वाराणसी एक्सप्रेस के प्रथम आगमन पर शनिवार को वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर भारतीय जनता पार्टी महानगर एवं जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने ट्रेन से पहुंचे श्रद्धालुओं का बैंड-बाजे, माल्यार्पण और पुष्पवर्षा के साथ अभिनंदन किया।

rajeshswari

शनिवार दोपहर 12:05 बजे, निर्धारित समय से करीब 10 मिनट पहले वाराणसी पहुंची इस ट्रेन से जालंधर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल डेरा सचखंड बल्ला के पूर्व महासचिव सत पॉल विरदी के नेतृत्व में लगभग 200 श्रद्धालुओं का जत्था काशी पहुंचा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया।

स्वागत समारोह में भाजपा के महानगर और जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में चंद्रशेखर उपाध्याय, संजय सोनकर, अशोक जाटव, प्रमील पाण्डेय, शोभनाथ मौर्य, अखिलेंद्र सिंह सनी, अजय गुप्ता, रचना अग्रवाल, अशोक यादव, मधुकर चित्रांश समेत अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने काशी को एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। उन्होंने कहा कि यह ट्रेन अमृतसर के उपनगरीय स्टेशन छेहरटा को सीधे बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी और संत रविदास की जन्मस्थली सीरगोवर्धनपुर से जोड़ती है। इससे धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों से लैस यह ट्रेन लंबी दूरी के यात्रियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध होगी।

रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 14624 छेहरटा-वाराणसी एक्सप्रेस प्रत्येक बुधवार, शुक्रवार और रविवार को दोपहर 2:05 बजे छेहरटा (अमृतसर) से रवाना होगी, जबकि ट्रेन संख्या 14623 वाराणसी-छेहरटा एक्सप्रेस प्रत्येक गुरुवार, शनिवार और सोमवार को शाम 7:05 बजे वाराणसी से प्रस्थान करेगी।

इसे भी पढ़े   सज-धजकर तैयार हुआ विंध्य धाम
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *