महोबा : हनुमान मंदिर के पुजारी का सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव

महोबा : हनुमान मंदिर के पुजारी का सीढ़ियों पर मिला खून से लथपथ शव

महोबा। उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में शनिवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। कुलपहाड़ थाना क्षेत्र के जैतपुर-बेलाताल स्थित करीब 50 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर के पुजारी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। उनका खून से लथपथ शव मंदिर की सीढ़ियों पर पड़ा मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

rajeshswari

मृतक की पहचान उदित नारायण मिश्रा (55) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हमीरपुर जिले के अमगांव के निवासी थे और पिछले करीब 20 वर्षों से मंदिर में रहकर पूजा-अर्चना व देखरेख कर रहे थे। शनिवार सुबह जब श्रद्धालु दर्शन के लिए मंदिर पहुंचे तो उन्होंने पुजारी का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस, फॉरेंसिक टीम और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किए जाने की बात सामने आई है। मृतक के छोटे भाई जुगल मिश्रा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

परिजनों ने बताया कि उदित नारायण मिश्रा ने करीब 20 वर्ष पहले संन्यास ले लिया था और तभी से मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रहे थे। उनकी शादी नहीं हुई थी और उनका किसी से कोई विवाद या दुश्मनी भी नहीं थी।

घटना की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुट गए। पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

इसे भी पढ़े   कपड़ा दुकान से 3.5 क्विंटल अवैध पटाखे बरामद

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *