जीआरपी : 20 लाख रुपये के 45 दुर्लभ कछुए बरामद

जीआरपी : 20 लाख रुपये के 45 दुर्लभ कछुए बरामद

वाराणसी (जनवार्ता)। जीआरपी कैंट और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने वाराणसी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के लिए ले जाए जा रहे 45 जीवित दुर्लभ कछुओं को बरामद किया है। बरामद कछुओं की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बताई गई है।

rajeshswari

जीआरपी द्वारा चलाए जा रहे विशेष चेकिंग अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-8 पर खड़ी दून एक्सप्रेस के जनरल कोच की तलाशी ली गई। जांच के दौरान सीट के नीचे रखा एक लावारिस झोला मिला। यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी ने भी झोले पर अपना दावा नहीं किया। इसके बाद पुलिस ने झोले की तलाशी ली, जिसमें 45 जीवित कछुए बरामद हुए।

मामले की सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। वन विभाग की टीम जीआरपी थाने पहुंची और जांच में पाया कि बरामद सभी कछुए इंडियन सॉफ्ट शेल टर्टल प्रजाति के हैं, जो वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 की अनुसूची-1 में संरक्षित हैं। कछुओं को विधिक कार्रवाई के लिए वन विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि कछुओं की अवैध तस्करी की जा रही थी। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस कार्रवाई से न केवल वन्यजीवों की जान बचाई गई है, बल्कि वन्यजीव तस्करी के नेटवर्क पर भी प्रभावी प्रहार हुआ है।

इस सराहनीय कार्रवाई में जीआरपी कैंट के प्रभारी निरीक्षक रजोल नागर, निरीक्षक देवचंद्र यादव, उपनिरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्र सहित जीआरपी, आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़े   ब्रेजा से उतरे लुटेरों ने गेहूँ तौलने जा रहे युवक को तमंचा दिखाकर झटके 25 हज़ार, पुलिस जांच में जुटी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *