वाराणसी में तपिश बरकरार: 40 डिग्री के पार पारा

वाराणसी में तपिश बरकरार: 40 डिग्री के पार पारा

वाराणसी, (जनवार्ता)। पूर्वांचल सहित वाराणसी में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते कुछ दिनों से अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार बना हुआ है, जिससे लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग के ताज़ा संकेतों के अनुसार फिलहाल राहत के आसार कम ही नजर आ रहे हैं।
शनिवार सुबह से ही मौसम शुष्क रहा और वातावरण में नमी की कमी दर्ज की गई। जैसे-जैसे दिन चढ़ा, सूरज की तपिश तेज होती गई और दोपहर से पहले ही गर्मी का असर स्पष्ट महसूस होने लगा। अनुमान है कि दिन के समय लू जैसे हालात बने रहेंगे, वहीं रात के तापमान में भी धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान 40.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य के आसपास है। आर्द्रता का स्तर 24 से 37 प्रतिशत के बीच बना रहा।

rajeshswari


विशेषज्ञों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कमजोर पड़ने के कारण बादलों की सक्रियता में कमी आई है। हालांकि मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में हल्की बादल गतिविधि देखी जा रही है, लेकिन इसका असर पूर्वांचल पर फिलहाल नहीं पड़ रहा है।
माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में आर्द्रता बढ़ने पर बादलों की वापसी हो सकती है, लेकिन तब तक लोगों को तेज धूप और गर्म हवाओं का सामना करना पड़ेगा।

इसे भी पढ़े   RSMSSB एनिमल अटेंडेंट के 5934 पद के लिए आज से शुरू हुए आवेदन,इस तारीख तक कर दें अप्लाई
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *