प्रधानमंत्री के स्वागत में छात्रों-खिलाड़ियों की मानव श्रृंखला, शहर में दिखा उत्साह

प्रधानमंत्री के स्वागत में छात्रों-खिलाड़ियों की मानव श्रृंखला, शहर में दिखा उत्साह

वाराणसी (जनवार्ता) । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को लेकर शहर में व्यापक तैयारियां की गईं। उनके स्वागत के लिए सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के हजारों छात्र-छात्राओं और खिलाड़ियों ने एक विशाल मानव श्रृंखला बनाकर उत्साह का प्रदर्शन किया।

rajeshswari

कार्यक्रम के तहत लगभग 1000 से अधिक छात्रों ने स्थानीय प्राचीन सूर्य मंदिर से पंचायती देवी मंदिर तक मानव श्रृंखला बनाई। इस दौरान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” जैसे नारों के साथ प्रधानमंत्री के आगमन का स्वागत किया। मानव श्रृंखला के मार्ग पर तिरंगे झंडों और पोस्टरों से पूरे क्षेत्र को सजाया गया था।

छात्रों और खिलाड़ियों में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। स्थानीय प्रशासन द्वारा कार्यक्रम की समुचित व्यवस्था की गई थी। विभिन्न खेलों—हॉकी, कबड्डी, फुटबॉल और जूडो—से जुड़े खिलाड़ियों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार द्वारा खिलाड़ियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं और शिक्षा में बेटियों को मिल रहे 33 प्रतिशत आरक्षण से महिलाओं की स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। इससे समाज में बेटियों के आत्मविश्वास और निर्णय क्षमता को मजबूती मिली है।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य लोगों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल देशभक्ति की भावना को प्रबल करते हैं, बल्कि युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित भी करते हैं।

इसे भी पढ़े   सूरत : ट्रॉली बैग से मिला युवती का शव, पैर बांधकर ठूंसा गया; पुलिस जांच तेज
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *