करधना में मानव श्रृंखला बनाकर दिया संविधान रक्षा का संदेश

करधना में मानव श्रृंखला बनाकर दिया संविधान रक्षा का संदेश

वाराणसी (जनवार्ता) । संविधान दिवस पर गुरुवार को आशा ट्रस्ट की ओर से सेवापुरी के करधना गांव में जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने करधना बाजार में एक किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर संविधान के महत्व और नागरिकों के मौलिक अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।

rajeshswari


इस अवसर पर अंबेडकर पार्क में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर संविधान के मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया गया। लोक समिति के संयोजक नंदलाल मास्टर ने कहा कि संविधान देश की एकता, समानता, स्वतंत्रता और भाईचारे का आधार है। इसकी रक्षा करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।


कार्यक्रम में धनेसरा देवी बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य निशा देवी, डिस्कवरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अवधेश पटेल, ब्लॉसम पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य संतोष कुमार, संजय पटेल, रविंद्र, कहकशां बानो, लीलावती, रामरत्ती, मालती, मीना, अनीता, सीमा, मधुबाला, सर्वेश कुमार और सुनीता सहित शिक्षक, छात्र-छात्राएं व ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन रामबचन राय ने किया। अध्यक्षता अनीता पटेल और धन्यवाद ज्ञापन मनीषा ने किया।

इसे भी पढ़े   शिवपुर स्वास्थ्य केंद्र में अव्यवस्थाओं पर नगर आयुक्त सख्त, गैलरी में अंधेरा देख जताई नाराजगी
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *