अफवाहों पर ध्यान न दें, ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : डीएम

अफवाहों पर ध्यान न दें, ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध : डीएम

वाराणसी (जनवार्ता)। पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों के बीच जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए लोगों से घबराने की जरूरत नहीं बताई है।
तेल कंपनियों और GAIL के अधिकारियों के साथ बैठक के बाद डीएम ने कहा कि शहर में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है तथा आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है।
उन्होंने बताया कि प्रशासन द्वारा अवैध भंडारण और कालाबाजारी पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इसके लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो लगातार निगरानी कर रही हैं।
जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि घरेलू एलपीजी की सप्लाई सुचारु रूप से जारी है, जबकि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को पीएनजी कनेक्शन उपलब्ध कराने के लिए शिविर भी लगाए जाएंगे।
डीएम ने आम जनता से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और ईंधन की उपलब्धता को लेकर निश्चिंत रहें।

rajeshswari
इसे भी पढ़े   कन्हैया लाल के बेटों को मिली नौकरी,बोले-आरोपियों को अब फांसी मिलने का इंतजार
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *