चौबेपुर में नाबालिग को घर से भगाकर मंदिर में शादी, मुकदमा दर्ज
चौबेपुर (जनवार्ता): स्थानीय थाना क्षेत्र में एक नाबालिग युवती को भगा ले जाने तथा मंदिर में शादी करने की घटना प्रकाश में आई है। परिजनों का आरोप है कि जौनपुर जिले का एक युवक, जो रिश्तेदारी में यहां रहने आया था, 16 वर्षीय नाबालिग युवती को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया और मंदिर में शादी करके मुंबई ले गया।

कुछ दिनों बाद युवक नाबालिग युवती को घर पर छोड़कर चला गया। स्थानीय पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में जनवार्ता प्रतिनिधि ने थाना प्रभारी चौबेपुर से फोन पर बात करनी चाही, लेकिन उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

