गर्मी के मद्देनजर चोलापुर में 128 हैंडपंपों की मरम्मत, 25 का रीबोर, बाजार में प्याऊ लगाने के निर्देश

गर्मी के मद्देनजर चोलापुर में 128 हैंडपंपों की मरम्मत, 25 का रीबोर, बाजार में प्याऊ लगाने के निर्देश

चोलापुर (जनवार्ता): प्रचंड गर्मी को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में विकास खंड चोलापुर के सभी ग्राम पंचायतों में हैंडपंपों का सत्यापन कराकर खराब हैंडपंपों को चिह्नित किया गया।

rajeshswari

एडीओ पंचायत चोलापुर ने बताया कि मुख्य विकास अधिकारी महोदय के निर्देशन में विकास भवन वाराणसी स्थित कंट्रोल रूम से यह सत्यापन कराया गया। इस दौरान कुल 128 खराब हैंडपंप एवं 25 रीबोर हैंडपंप चिह्नित किए गए। सत्यापन के बाद सभी हैंडपंपों की मरम्मत एवं रीबोर का कार्य पूर्ण करा लिया गया है।

इसके साथ ही, अत्यधिक गर्मी को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को निर्देशित किया गया है कि वे बाजार में तत्काल प्याऊ (पेयजल व्यवस्था) लगवाएँ। साथ ही, पशु-पक्षियों के लिए पानी की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एडीओ पंचायत ने स्पष्ट किया है कि इस आदेश की अनुपालना में किसी भी प्रकार की लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गर्मी से राहत एवं जनहित को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी में  गौ माता की सेवा कर जहीर बाबा ने पेश की मिशाल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *