गंगा आरती में शामिल हुए ईशांत शर्मा

गंगा आरती में शामिल हुए ईशांत शर्मा

वाराणसी (जनवार्ता)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा शुक्रवार को अपनी ससुराल वाराणसी पहुंचे। इस दौरान उन्होंने दशाश्वमेध घाट पर आयोजित दैनिक गंगा आरती में भाग लिया और करीब 45 मिनट तक मां गंगा की आराधना की।

rajeshswari


गंगा सेवा निधि के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। घाट पर मौजूद श्रद्धालुओं और पर्यटकों में भी उन्हें देखने को लेकर उत्साह रहा। ईशांत इससे पहले भी दो बार गंगा आरती में शामिल हो चुके हैं।


वाराणसी प्रवास के दौरान उन्होंने काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव के मंदिर में दर्शन-पूजन किया और परंपरा के अनुसार मदिरा का भोग अर्पित किया। मंदिर परिसर में वह कुछ समय तक माला जाप करते भी नजर आए।
ईशांत शर्मा की ससुराल शिवपुर क्षेत्र की परमहंस नगर कॉलोनी में है। उनकी पत्नी प्रतिमा सिंह भारतीय महिला बास्केटबॉल टीम की पूर्व खिलाड़ी हैं। काशी आगमन के दौरान ईशांत हमेशा धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से शामिल होते हैं।

इसे भी पढ़े   हाईकोर्ट से यूपी सरकार को झटका,OBC की 18 जातियां नहीं होंगी SC कैटेगरी में शामिल
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *