पिंडरा में काशी द्वार योजना को मिलेगी रफ़्तार, ज़बरदस्ती भूमि अधिग्रहण के दावे बेबुनियाद: विधायक डॉ. अवधेश सिंह

पिंडरा में काशी द्वार योजना को मिलेगी रफ़्तार, ज़बरदस्ती भूमि अधिग्रहण के दावे बेबुनियाद: विधायक डॉ. अवधेश सिंह

पिंडरा (जनवार्ता)। पिंडरा विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट तेजी से आकार ले रहे हैं।
पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने बयान जारी कर कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पिंडरा विधानसभा में चहुमुखी विकास निरंतर जारी है। इसी क्रम में वाराणसी की पहचान को नई ऊंचाई देने वाली काशी द्वार योजना पिंडरा क्षेत्र में स्थापित की जानी है।
विधायक ने स्पष्ट किया कि इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए भूमि आपसी सहमति से ही खरीदी जाएगी। किसी भी किसान पर ज़ोर–ज़बरदस्ती या दबाव डालने का सवाल ही नहीं उठता। उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग राजनीतिक लाभ के लिए इस योजना पर भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, जबकि सच्चाई इससे बिल्कुल अलग है।

rajeshswari

किसानों को भड़काने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण – पिंडरा विधायक
पिंडरा विधायक डॉ. सिंह ने हाल की एक घटना का जिक्र करते हुए बिना नाम लिए कहा कि एक सांसद द्वारा किसानों, विशेषकर महिलाओं को हसुआ और धारदार हथियारों के साथ विरोध के लिए उकसाना असंवैधानिक और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पिंडरा क्षेत्र के किसान शांतिप्रिय हैं और हमेशा संवाद के माध्यम से अपनी बात रखते आए हैं।  विधायक डॉ अवधेश सिंह ने आरोप लगाया कि बाहरी तत्व विकास कार्यों को बाधित कर क्षेत्र में अराजकता फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यहाँ की जनता उन्हें करारा जवाब देगी। उन्होंने दोहराया कि काशी द्वार योजना क्षेत्र के विकास और वाराणसी को नई पहचान देने में अहम भूमिका निभाएगी।

इसे भी पढ़े   दालमंडी अतिक्रमण: अफसर दो दिन बाद लौटे, 17 अक्टूबर से कार्रवाई संभव

“आपकी भूमि आपकी अनुमति के बिना नहीं ली जा सकती” — विधायक पिंडरा
विधायक डॉ अवधेश सिंह ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि उनकी जमीन बिना अनुमति या सहमति के कोई नहीं ले सकता। उन्होंने किसानों से अपील की कि यदि किसी प्रकार का दबाव, धमकी या जोर–जबरदस्ती की स्थिति उत्पन्न होती है, तो वे सीधे उनसे व्यक्तिगत रूप से संपर्क करें।मैं अपने क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अमानवीय या जबरन भूमि अधिग्रहण नहीं होने दूंगा। सभी विकास कार्य पारदर्शी व्यवस्था और किसान हितों को ध्यान में रखते हुए किए जाएंगे।

पिंडरा में विकास की नई राहें
विधायक ने बताया कि पिछले नौ वर्षों में, विशेषकर योगी सरकार के कार्यकाल में, क्षेत्र में अमन–चैन, सुरक्षा और विकास का माहौल मजबूत हुआ है। पिंडरा में नई–नई परियोजनाओं के आने से क्षेत्र का समग्र विकास हो रहा है।विधायक के इस बयान के बाद से क्षेत्र में काशी द्वार योजना को लेकर फैलाए जा रहे भ्रम की स्थिति काफी हद तक साफ हो गई है। अब किसानों और स्थानीय निवासियों में भी परियोजना को लेकर सकारात्मकता बढ़ी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *