मां कुष्मांडा मंदिर में विदेशी पर्यटक का खोया हुआ कैमरा चंद मिनटों में बरामद

मां कुष्मांडा मंदिर में विदेशी पर्यटक का खोया हुआ कैमरा चंद मिनटों में बरामद

वाराणसी चैत्र नवरात्रि के दौरान काशी के प्रसिद्ध दुर्गाकुंड क्षेत्र में स्थित मां कुष्मांडा मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही थी। इसी बीच रोम, इटली से आए दो पर्यटक मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के दौरान उनकी अनमोल संपत्ति—एक कैमरा—भीड़भाड़ में कहीं खो गया। पर्यटक काफी परेशान हुए और तुरंत दुर्गाकुंड पुलिस चौकी पर पहुंचकर इसकी सूचना दी।

rajeshswari

सूचना मिलते ही दुर्गाकुंड पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू की। चौकी प्रभारी और उनकी टीम ने मंदिर परिसर तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को तुरंत खंगाला। पुलिस की सतर्कता और तकनीकी सहायता से कुछ ही मिनटों में कैमरे का पता लग गया और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया गया। कैमरा वापस सौंपे जाने पर पर्यटक अलेक्सेंडर ने खुशी जताते हुए कहा, “थैंक्यू वाराणसी पुलिस! इन इंडिया एव्री थिंग इज पॉसिबल।”

इस घटना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वाराणसी पुलिस न केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सक्षम है, बल्कि पर्यटकों की छोटी-छोटी समस्याओं का भी तुरंत समाधान करती है। विदेशी पर्यटकों के बीच काशी की सुरक्षा और सहयोग की छवि को मजबूत करने वाली यह घटना सोशल मीडिया पर भी सराहना पा रही है।

इसे भी पढ़े   गोठानी में भीषण सड़क हादसा, ऑटो सवार युवक की मौत, बाइक चालक गंभीर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *