वाराणसी: विंध्याचल दर्शन गए रेलवे कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी, परिवार सदमे में

वाराणसी: विंध्याचल दर्शन गए रेलवे कर्मचारी के घर में लाखों की चोरी, परिवार सदमे में

वाराणसी के रोहनिया थाना क्षेत्र में एक बड़ा चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने एक रेलवे कर्मचारी के घर को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के गहनों को लूट लिया। यह घटना ठीक उसी समय हुई जब पूरा परिवार नवरात्रि के पावन अवसर पर मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए विंध्याचल गया हुआ था।

rajeshswari

गोविंदपुर, रोहनिया निवासी रेलवे कर्मचारी मनोज गुप्ता, जो वाराणसी सिटी स्टेशन पर तैनात हैं, शनिवार रात अपने परिवार के साथ विंध्याचल दर्शन के लिए गए थे। रविवार सुबह जब वे घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर चारों तरफ सामान बिखरा पड़ा था। चोरों ने मुख्य दरवाजे की कुंडी तोड़कर प्रवेश किया और चार अलमारियां, अटैची तथा बक्सों को तोड़-फोड़कर सामान बिखेर दिया।

पीड़ित मनोज गुप्ता के अनुसार चोरों ने करीब डेढ़ लाख रुपये नकद और लगभग 50 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के गहने चुरा लिए। ये गहने उनकी मां और पत्नी के थे, जो वर्षों पहले बनवाए गए थे और वर्तमान बाजार मूल्य में काफी बढ़ चुके हैं।

इस घटना से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। मनोज गुप्ता ने बताया कि अब परिवार खुद को असुरक्षित महसूस कर रहा है और मानसिक रूप से बुरी तरह परेशान है। इलाके में भी इस चोरी की खबर फैलने से लोग चिंतित हैं और बंद घरों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

रोहनिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की तलाश शुरू कर दी है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। अभी तक चोरों की कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

इसे भी पढ़े   Vijay Mishra : भदोही में पूर्व विधायक विजय मिश्रा के पेट्रोल पंप से एके -47 रायफल, विदेशी पिस्टल तथा कारतूस बरामद
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *