नशे की लत से त्रस्त अधेड़  ने लगाई फांसी

नशे की लत से त्रस्त अधेड़  ने लगाई फांसी

वाराणसी  (जनवार्ता)। शिवपुर थाना क्षेत्र के घमहापुर गांव में गुरुवार सुबह एक 45 वर्षीय व्यक्ति ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान राजकुमार पटेल (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

rajeshswari

मृतक की पत्नी मंजू देवी, जो आशा कार्यकर्ता हैं, ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे ड्यूटी पर जाने से पहले उन्होंने अपने पति को जगाने की कोशिश की। दूसरे कमरे में पहुंचीं तो राजकुमार पंखे से लुंगी के सहारे फंदे पर लटके हुए थे। शोर मचाने पर परिजन पहुंचे और उन्हें नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

मंजू देवी के अनुसार, उनके पति अत्यधिक नशे की लत के शिकार थे, जिससे वह लगातार तनाव में रहते थे। बुधवार रात परिवार ने साथ में भोजन किया था। इसके बाद मंजू देवी अपनी दो बेटियों रिया (20) और अंशिका (15) के साथ दूसरे कमरे में सोने चली गईं, जबकि राजकुमार अलग कमरे में सोए थे। सुबह यह दर्दनाक घटना सामने आई।

ग्राम प्रधान पवन कुमार सिंह की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना प्रभारी शिवपुर ने बताया कि प्राथमिक जांच में आत्महत्या के कारण नशे की लत से उत्पन्न तनाव सामने आ रहा है। मामले की गहन जांच की जा रही है।

इसे भी पढ़े   11वीं एनडीआरएफ ने फहराया तिरंगा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *