प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोपी गिरफ्तार

प्रतियोगी परीक्षा में नकल कराने का आरोपी गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता)। प्रतियोगी परीक्षाओं में अनुचित साधनों के इस्तेमाल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक परीक्षा में नकल कराने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार, को महमूरगंज चौराहे के पास सिगरा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान शिवजीत पटेल (30 वर्ष) पुत्र बाल गोविंद पटेल, निवासी रामगढ़ कोठारी, थाना बहरिया, जनपद प्रयागराज के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना सिगरा में उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम-2024 के तहत मामला दर्ज है।

गिरफ्तारी की कार्रवाई में सिगरा थाना प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र, चौकी प्रभारी लल्लापुरा उपनिरीक्षक शिवम समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सिगरा पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बरेका में प्रथम बास्केटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *