सारनाथ के पंचक्रोशी सब्जी मंडी में मिला पल्लेदार का शव, हत्या की आशंका

सारनाथ के पंचक्रोशी सब्जी मंडी में मिला पल्लेदार का शव, हत्या की आशंका

वाराणसी  (जनवार्ता)। सारनाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचक्रोशी सब्जी मंडी में गुरुवार को एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान प्रकाश यादव के रूप में हुई है, जो पिछले 25 वर्षों से मंडी में पल्लेदारी का काम करता था।

rajeshswari

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रकाश शराब का आदी था। कुछ लोगों का मानना है कि उसकी हत्या की गई है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और मामले की तहकीकात में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े   यूपी कॉलेज : छात्रों ने तीसरे दिन  काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *