पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने हत्या के प्रयास के आरोपी को किया गिरफ्तार

वाराणसी (जनवार्ता) : चितईपुर थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त गौरव पाण्डेय (33 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त पेचकस भी बरामद किया है। यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराधों की रोकथाम और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार गुरुवार को चितईपुर थाना क्षेत्र के विवेक नगर, नासिरपुर में गौरव पाण्डेय ने पुरानी रंजिश के चलते वादी पर पेचकस से गले पर हमला कर जान से मारने का प्रयास किया। वादी के शोर मचाने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर वादी को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त गौरव पाण्डेय छित्तूपुर थाना लंका का रहने वाला है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार, उपनिरीक्षक रवि पाण्डेय, कांस्टेबल सुभाष और कांस्टेबल जितेंद्र शामिल थे।

इसे भी पढ़े   बरेका में राजभाषा पखवाड़ा के तहत हिंदी कार्यशाला संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *