वाराणसी: रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत

वाराणसी: रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, पति-पत्नी की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। चोलापुर थाना क्षेत्र में रिंग रोड पर गुरुवार देर रात एक दुखद सड़क हादसे में पति-पत्नी की जान चली गई। मोटरसाइकिल सवार राकेश मौर्या (31) और उनकी पत्नी सड़क पर अचानक आए गड्ढे के कारण अनियंत्रित होकर गिर गए। हादसे में राकेश किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। उनकी पत्नी, जो गंभीर रूप से घायल हो गई थीं, को तत्काल दीनदयाल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां इलाज के दौरान उनकी भी मृत्यु हो गई।

rajeshswari

चौकी प्रभारी चंदापुर एसआई अभिजीत सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

इसे भी पढ़े   छत्तीसगढ़ : 13 महिलाओं समेत 21 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *