चेतगंज : ब्लैकमेलर को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता को देखते ही भड़क गया आरोपी

चेतगंज : ब्लैकमेलर को पुलिस ने दबोचा, पीड़िता को देखते ही भड़क गया आरोपी

वाराणसी (जनवार्ता)।चेतगंज पुलिस ने ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को थाने में ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जब पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया तो पीड़िता को देखते ही वह आपा खो बैठा और हंगामा करने लगा। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ा बवाल टल गया।

rajeshswari

मामले के अनुसार, एक महिला ने थाना चेतगंज में शिकायत दर्ज कराई थी जिसमें आरोपी मनोज कुमार पाठक पर ब्लैकमेल करने, गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए गए थे। शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।

पुलिस आयुक्त के निर्देश और काशी जोन के अधिकारियों की निगरानी में चेतगंज थाने की टीम ने आरोपी को पूछताछ के लिए थाने बुलाया। आरोपी थाने पहुंचते ही पीड़िता को देखकर अचानक उत्तेजित हो गया। वह हंगामा करने लगा और मारपीट पर उतारू हो गया। स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मौके पर ही आरोपी को दबोच लिया।

पुलिस की सतर्कता और सूझबूझ भरी कार्रवाई से थाने में कोई बड़ा हादसा टल गया। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

चेतगंज पुलिस की इस त्वरित और पेशेवर कार्रवाई की स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है। लोगों का कहना है कि पुलिस की ऐसी सख्त और त्वरित कार्यवाही महिलाओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाती है तथा अपराधियों को साफ संदेश देती है कि कानून के सामने कोई भी बेखौफ नहीं हो सकता।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: पीएम मोदी के 75वें जन्मदिन पर सीएम योगी ने शुरू किया सेवा पखवाड़ा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *