101 मोबाइल चोरी के इनामिया को 5 साल बाद पुलिस ने दबोचा

101 मोबाइल चोरी के इनामिया को 5 साल बाद पुलिस ने दबोचा

वाराणसी (जनवार्ता)। कैंट थाना पुलिस ने मोबाइल चोरी के 101 मामलों में पांच वर्ष से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी आरोपी श्रवण महतो उर्फ मोकामा को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

rajeshswari

आरोपी झारखंड के साहेबगंज जिले के बाबूपुर गांव, थाना तीन पहाड़ का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह का मुख्य सदस्य है, जो वाराणसी के भीड़भाड़ वाले बाजारों में लोगों के मोबाइल फोन चुराकर उन्हें बेचने का काम करता था।

चार जनवरी 2021 को अर्दली बाजार चौकी प्रभारी बनारसी यादव की तहरीर पर कैंट थाने में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में एक अन्य युवक और दो किशोर गिरफ्तार हुए थे तथा तीन मोबाइल फोन बरामद भी किए गए थे। गहन जांच में श्रवण महतो का नाम सामने आने के बाद वह फरार हो गया था। उसके खिलाफ अदालत से गिरफ्तारी वारंट भी जारी था और डीसीपी वरुणा जोन ने उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।

गुरुवार सुबह कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अंबेडकर चौराहे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। टीम में वरिष्ठ उपनिरीक्षक राम केवल यादव, कांस्टेबल मनमोहन कुमार और कांस्टेबल शैलेन्द्र पाल शामिल रहे।

पुलिस अब आरोपी से विस्तृत पूछताछ कर गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाने और चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के प्रयास में जुट गई है। आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   वाराणसी : पीआईबी में ली गयी स्वच्छता की शपथ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *