चेन स्नेचरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

चेन स्नेचरों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

दूसरा भी गिरफ्तार, नकदी और तमंचा बरामद

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात पुलिस और चेन लूट के आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि उसके साथी को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

rajeshswari

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पुलिस टीम लालपुर रिंग रोड के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पल्सर बाइक सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस के मुताबिक भागने के दौरान बाइक फिसलने से दोनों गिर पड़े और इसके बाद उन्होंने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में प्रद्युम्न मल उर्फ प्रतीक के पैर में गोली लगी। वहीं उसके साथी वेद प्रकाश दुबे उर्फ मोंटी को पुलिस ने पकड़ लिया।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी गोरखपुर के रहने वाले हैं और अंतरजनपदीय चेन लूट की घटनाओं में शामिल बताए जा रहे हैं। उनकी तलाश लालपुर-पांडेयपुर क्षेत्र में हुई चेन लूट की घटना के सिलसिले में थी। बताया गया कि बीते 17 जुलाई को रमरेपुर क्षेत्र में एक अधिवक्ता की मां से चेन लूट की वारदात हुई थी।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 75 हजार रुपये नकद, पीली धातु के आभूषण, 315 बोर का तमंचा, कारतूस और खोखे बरामद किए हैं। बरामद सामान और हथियारों की जांच की जा रही है।

मुठभेड़ की सूचना के बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य आपराधिक मामलों और गिरोह से जुड़े सदस्यों की जानकारी जुटा रही है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *