बरेका के तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

बरेका के तीन अधिकारियों को राष्ट्रपति पदक

वाराणसी (जनवार्ता)। स्वतंत्रता दिवस 2025 पर बरेका नागरिक सुरक्षा संगठन ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। संगठन के वरिष्ठ निरीक्षक संपूर्णानंद मिश्रा को उत्कृष्ट कार्य के लिए “राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक” तथा स्टाफ ऑफिसर संतोष कुमार और नागरिक सुरक्षा प्रशिक्षक  विद्यासागर पांडेय को “राष्ट्रपति सराहनीय सेवा पदक” से सम्मानित किए जाने हेतु चयनित किया गया है।

rajeshswari

इन सम्मानों की घोषणा के बाद बरेका परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। संगठन के सदस्यों ने इसे बरेका के गौरवशाली इतिहास में स्वर्णिम अध्याय बताया।

इस अवसर पर बरेका प्रशासन ने कहा कि इन अधिकारियों की लगन, निष्ठा और सेवा भावना ने न केवल संगठन की कार्यक्षमता को बढ़ाया है, बल्कि नागरिक सुरक्षा के क्षेत्र में प्रेरणादायक मिसाल भी पेश की है। बरेका परिवार ने तीनों अधिकारियों को इस उपलब्धि पर बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इसे भी पढ़े   बरेली : जीजा-साली और साला-बहन की भागमभाग
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *