अमिताभ कुमार सिंह सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत

अमिताभ कुमार सिंह सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत

काशी विद्यापीठ में लोगों ने दी बधाई

वाराणसी(जनवार्ता)। उत्तर प्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार विभिन्न विश्वविद्यालयों में कार्यरत कार्यालय अधीक्षकों को पदोन्नति देते हुए सहायक कुलसचिव के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पदोन्नति राज्यपाल की स्वीकृति के बाद जारी की गई है। जारी आदेश के अनुसार महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में कार्यरत अमिताभ कुमार सिंह को सहायक कुलसचिव पद पर पदोन्नत किया गया है। इसके साथ ही अन्य विश्वविद्यालयों के कई अधिकारियों को भी पदोन्नति का लाभ मिला है। आदेश में बताया गया है कि चयन समिति की संस्तुति के आधार पर यह पदोन्नति दी गई है। पदोन्नत अधिकारियों को वेतनमान 9300–34800 रुपये (ग्रेड पे 4800) के अंतर्गत सहायक कुलसचिव पद पर कार्यभार ग्रहण करना होगा।

rajeshswari

अमिताभ कुमार सिंह उर्फ नीलू के पदोन्नति पर विद्यापीठ में हर्ष व्याप्त है। प्रो अनिल कुमार उपाध्याय,डा सुमन ओझा,डा प्रभा शंकर मिश्रा,अंजनी राय आदि ने उन्हें बधाई दी है।

इसे भी पढ़े   इंदिरापुरम से लापता 8 वर्षीय बालक  का हरनंदी में मिला शव
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *