श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के छठे दिन गोवर्धन पूजा और माखन चोरी का भावपूर्ण वर्णन

श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के छठे दिन गोवर्धन पूजा और माखन चोरी का भावपूर्ण वर्णन

भक्तों में उमड़ी भक्ति की लहर

वाराणसी (जनवार्ता) । लोहता क्षेत्र के छितौनी गांव स्थित ढुढी राज मंदिर में चल रहे श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ की कथा के छठे दिन सोमवार सायंकाल वाचक श्री अखिल दास जी (मथुरा-वृन्दावन) ने श्रीकृष्ण की गोवर्धन पूजा तथा माखन चोरी लीला का अत्यंत रोचक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। कथा श्रोताओं के मन को छू लेने वाली इस लीला ने पूरे पंडाल में भक्ति का माहौल बना दिया।

rajeshswari


कथा 11 मार्च से प्रारंभ हुई थी तथा 17 मार्च को समापन होगा। उसी दिन भंडारे का आयोजन भी किया गया। आयोजक मंडल के मुख्य यजमान अजय कुमार सिंह, अश्वनी कुमार सिंह, दिनेश सिंह, विनय सिंह, वरुण सिंह एवं आशुतोष सिंह ने बताया कि कथा के दौरान क्षेत्र के सभी आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में महिलाएं एवं पुरुष श्रद्धालु पहुंच रहे हैं।
गुरु जी के सुंदर मुखारविंद से निकले भजन सुनते ही श्रोतागण भक्ति में लीन हो जाते हैं। उनके द्वारा गाए जा रहे भजनों पर तालियां बजते ही पूरा पंडाल गुंज उठता है। भक्तों का उत्साह देखते ही बनता है।

इसे भी पढ़े   लखनऊ: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को स्मार्टफोन और मानदेय वृद्धि का तोहफा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *