रोटरी क्लब के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह को मिली आलमारी

रोटरी क्लब के सहयोग से प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह को मिली आलमारी

विजेताओं को स्कूल बैग देकर किया गया पुरस्कृत

वाराणसी (जनवार्ता) । प्राथमिक विद्यालय मंडुवाडीह, काशी विद्यापीठ में मंगलवार को प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोटरी क्लब वाराणसी वृंदा के सहयोग से विद्यालय को एक आलमारी प्रदान की गई। इससे विद्यालय की शैक्षिक सामग्री को व्यवस्थित ढंग से रखने में सुविधा होगी।

rajeshswari

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। इसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर कैटजी वाराणसी के निदेशक भी मौजूद रहे। उन्होंने प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को स्कूल बैग प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय परिवार ने रोटरी क्लब वाराणसी वृंदा और कैटजी वाराणसी के निदेशक के सहयोग के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़े   बावतपुर एयरपोर्ट पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का पिंडरा विधायक डॉ. अवधेश सिंह ने किया स्वागत
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *