महिला दरोगा पर पत्रकार ने लगाया अभद्रता करने का आरोप

महिला दरोगा पर पत्रकार ने लगाया अभद्रता करने का आरोप

वाराणसी (जनवार्ता)। लोहता थाना क्षेत्र में एक पत्रकार ने महिला दरोगा पर अभद्र व्यवहार करने और परिचय पत्र दिखाने के बावजूद संतुष्ट नहीं होने का आरोप लगाया है। पत्रकार का आरोप है कि बातचीत के दौरान महिला दरोगा ने उसके पत्रकार होने को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की और साथी पुलिसकर्मियों के माध्यम से घटना का वीडियो वायरल कराया गया।

rajeshswari

पत्रकार का कहना है कि पिसौर पुल के पास रात करीब 11 बजे तक शराब की दुकान के आसपास शराबियों का जमावड़ा रहता है, लेकिन इस ओर पुलिस का अपेक्षित ध्यान नहीं है। आरोप है कि जब इस संबंध में सवाल किया गया तो महिला दरोगा ने कथित तौर पर कहा कि वह अपनी मर्जी के मुताबिक कार्रवाई करेंगी और पत्रकार की पहचान से उन्हें कोई मतलब नहीं है।

पत्रकार ने महिला दरोगा पर एक राजनीतिक दल विशेष से जुड़ाव रखने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, इस संबंध में किसी तरह के प्रत्यक्ष साक्ष्य या आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने नहीं आई है।

पत्रकार का आरोप है कि परिचय पत्र दिखाने के बाद भी महिला दरोगा संतुष्ट नहीं हुईं और बाद में साथी पुलिसकर्मियों के साथ वीडियो वायरल कराया गया। पत्रकार ने पुलिस के इस व्यवहार पर सवाल उठाते हुए वरिष्ठ अधिकारियों से मामले की जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।

इसे भी पढ़े   नालासोपारा भाजपा विधायक राजन नाईक पर संपत्ति छिपाने का गंभीर आरोप
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *