महादेव की सेवा का अवसर बड़ी कृपा, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र

महादेव की सेवा का अवसर बड़ी कृपा, श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता : मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र

वाराणसी (जनवार्ता)। काशी विश्वनाथ मंदिर के नव नियुक्त मुख्य कार्यपालक अधिकारी सत्यम मिश्र ने कार्यभार संभालने के अगले दिन मंगलवार को मंदिर परिसर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि काशी विश्वनाथ धाम में सेवा का अवसर मिलना महादेव की बड़ी कृपा है। बाबा की कृपा से धाम की गरिमा के अनुरूप बेहतर कार्य करने का पूरा प्रयास किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यभार ग्रहण करने के बाद मंदिर परिसर और विभिन्न प्रवेश मार्गों का निरीक्षण किया गया।

rajeshswari

संबंधित अधिकारियों और पूरी टीम के साथ सभी क्षेत्रों में व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है। निर्धारित मानक प्रक्रियाओं के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी संबंधित विभागों और हितधारकों के साथ समन्वय बनाकर काम किया जाएगा। पत्रकारों के सवालों पर उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सभी प्रवेश द्वारों, गलियों और अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। भीड़ प्रबंधन को और बेहतर बनाने के लिए मानक प्रक्रियाओं का प्रभावी अनुपालन कराया जाएगा। वही पुलिस के व्यवहार से जुड़ी शिकायतों के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी श्रद्धालु के साथ त्रुटि की शिकायत मिलने पर पहले जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

इसे भी पढ़े   बनारस में हर चार दिन बाद एक बच्चा यौन हिंसा का शिकार,अपराध का ग्राफ
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *