रक्तांचल के शुरमाओं ने चखा मिंट हाउस के फेमस खस्ते और लस्सी का स्वाद

रक्तांचल के शुरमाओं ने चखा मिंट हाउस के फेमस खस्ते और लस्सी का स्वाद

वाराणसी( जनवार्ता)। चर्चित वेब सीरीज ‘रक्तांचल सीजन-3’ के प्रमुख कलाकार क्रांति प्रकाश झा (विजय सिंह) और निकितिन धीर (वसीम खान) रिलीज से पहले वाराणसी पहुंचे। इस दौरान दोनों कलाकारों ने शहर की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के साथ-साथ बनारस के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी आनंद लिया। मिंट हाउस का‌  फेमस कचौड़ी वाले की दुकान पर पहुंचकर उन्होंने खस्ते और लस्सी का स्वाद चखा।

rajeshswari


दुकान पर कलाकारों के पहुंचते ही प्रशंसकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं और गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों कलाकारों ने बताया कि यह उनका यहां पहला दौरा नहीं है। वे पहले भी यहां आ चुके हैं और बनारस आने पर यहाँ  के खस्ते और लस्सी का स्वाद लेना नहीं भूलते। उन्होंने कहा कि बनारस का स्वाद, संस्कृति और लोगों का अपनापन हर बार उन्हें यहां खींच लाता है।


वाराणसी प्रवास के दौरान कलाकारों ने , नमो घाट का भ्रमण किया, गंगा में नौका विहार किया और दशाश्वमेध घाट की भव्य गंगा आरती में शामिल हुए। इसके बाद उन्होंने पारंपरिक बनारसी भोजन और पान का भी आनंद लिया।


बातचीत के दौरान निकितिन धीर ने युवाओं से मेहनत, अनुशासन और धैर्य के साथ अपने सपनों को पूरा करने का संदेश दिया। वहीं क्रांति प्रकाश झा ने कहा कि बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से उन्हें विशेष ऊर्जा और आशीर्वाद मिलता है तथा पूर्वांचल की प्रतिभाओं में आगे बढ़ने की अपार क्षमता है।
गौरतलब है कि पूर्वांचल के माफिया राज और सत्ता संघर्ष पर आधारित ‘रक्तांचल सीजन-3’ का प्रीमियर 16 जुलाई से एमएक्स प्लेयर बाय प्राइम वीडियो पर मुफ्त स्ट्रीम होगा। ऋतम श्रीवास्तव के निर्देशन में बनी इस सीरीज में क्रांति प्रकाश झा, निकितिन धीर, करण पटेल, माही गिल, राजेश कुमार और विक्रम कोचर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इसे भी पढ़े   डाक विभाग की 'ढाई आखर' राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता शुरू

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *