मण्डुवाडीह प्राइमरी स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली

मण्डुवाडीह प्राइमरी स्कूल में ‘स्कूल चलो अभियान’ की रैली

अभिभावकों को शत-प्रतिशत नामांकन के लिए किया जागरूक

वाराणसी (जनवार्ता): प्राइमरी स्कूल मण्डुवाडीह (अंग्रेजी माध्यम) में सोमवार को ‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत एक भव्य जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए अभिभावकों को बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया गया।

rajeshswari

रैली में स्कूल के बच्चों ने शिक्षा संबंधी आकर्षक नारे लगाते हुए गांव-मोहल्ले के लोगों को जागरूक किया कि हर बच्चा स्कूल आए और अपना शिक्षा का अधिकार प्राप्त करे।

विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सरिता राय ने इस अवसर पर बताया कि सरकार की ओर से सभी बच्चों को यूनिफॉर्म, बैग, स्वेटर, जूता-मोजा आदि की सुविधा के लिए 1200 रुपये प्रतिवर्ष डीबीटी (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से उनके बैंक खाते में भेजे जा रहे हैं। इससे अभिभावकों का आर्थिक बोझ काफी कम होता है और बच्चों की नियमित उपस्थिति भी बढ़ेगी।

इस कार्यक्रम में एआरपी अभिषेक त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रहे और अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।

स्कूल प्रशासन ने सभी अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजें और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ उठाएं।

यह रैली ‘स्कूल चलो अभियान’ के उद्देश्य को और मजबूत करती है, जिसमें हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना प्रमुख लक्ष्य है।

इसे भी पढ़े   कचहरी में आरोपित ने की गाली-गलौज,अधिवक्ताओं ने पीटा
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *