रामनगर : पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में गोली लगी

रामनगर : पुलिस-पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में गोली लगी

वाराणसी (जनवार्ता) । रामनगर थाना क्षेत्र के विश्व सुंदरी पुल के पास गुरुवार तड़के पुलिस और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में एक शातिर तस्कर घायल हो गया। पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और 34 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया।

rajeshswari

पुलिस के अनुसार, घटना गुरुवार तड़के करीब 3 बजे से 3:15 बजे के बीच हुई। पुलिस टीम ने एक ट्रक से बिहार ले जा रहे 34 गोवंशीय पशुओं को रोककर बरामद किया। मौके पर प्रयागराज निवासी नौशाद अहमद को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया, लेकिन उसका साथी मोबिन अहमद झाड़ियों में छिपकर फरार होने में सफल हो गया।

फरार आरोपी की तलाश में पुलिस जब बंदरगाह क्षेत्र में कॉम्बिंग अभियान चला रही थी, तब झाड़ियों में हलचल देखी गई। घेराबंदी के दौरान मोबिन ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली मोबिन के दाहिने पैर में लगी, जिसके बाद उसे मौके पर ही दबोच लिया गया।

मोबिन अहमद कौशांबी का निवासी है, जबकि नौशाद अहमद प्रयागराज का रहने वाला है। पुलिस ने मौके से 34 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। इस मामले में भादवि धारा 109 (1) बीएनएस तथा उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8 लगाई गई है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही एसीपी कोतवाली विजय प्रताप सिंह समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घायल तस्कर मोबिन अहमद को तत्काल बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस की फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं और मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इसे भी पढ़े   आजम खान को झटका,विधानसभा की सदस्यता होगी रद्द,सेशन कोर्ट का स्टे से इनकार

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ पशु तस्करी के पुराने मामलों की भी जांच शुरू कर दी है।

Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *