हल्की बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत

हल्की बारिश से गर्मी-उमस से मिली राहत

बड़ागांव में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

वाराणसी (जनवार्ता)। भीषण गर्मी और पिछले दो दिनों से पड़ रही भारी उमस के बीच बुधवार शाम हुई हल्की बारिश ने शहरवासियों को कुछ राहत दी। मौसम में आए बदलाव से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि, इसी दौरान बड़ागांव क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

rajeshswari

जानकारी के अनुसार बड़ागांव थाना क्षेत्र के पश्चिमपुर (धनंजयपुर) गांव निवासी संतोष प्रजापति (पुत्र बोधई प्रजापति) बुधवार शाम करीब चार बजे आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार बिजली गिरने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बारिश के कारण जहां एक ओर लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर आकाशीय बिजली की इस घटना ने क्षेत्र में मातम का माहौल पैदा कर दिया। स्थानीय लोगों ने बारिश के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे जाने से बचने तथा मौसम खराब होने पर विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

इसे भी पढ़े   कानपुर : पति ने पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *