सारनाथ : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लीपापोती में जुटी पुलिस

सारनाथ : नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, लीपापोती में जुटी पुलिस

वाराणसी (जनवार्ता) । सारनाथ थाना क्षेत्र के नई बाजार इलाके में एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आने से इलाके में आक्रोश फैल गया है। पीड़िता के परिवार का आरोप है कि स्थानीय पुलिस मामले में देरी कर रही है और एफआईआर दर्ज करने में आनाकानी कर रही है।

rajeshswari

पीड़िता, जो सात बहनों में चौथे नंबर की है, ने बताया कि उनके घर में शौचालय नहीं होने के कारण वह रविवार रात शौच के लिए बाहर निकली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला एक नशेड़ी प्रवृत्ति का युवक फिरोज उर्फ ‘पउवा’  ने उसे पीछे से पकड़कर दबोचने की कोशिश की। किशोरी के चीखने-चिल्लाने पर परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों ने  युवक की पिटाई कर किशोरी को सुरक्षित बाहर निकाला।

सोमवार सुबह से पीड़िता अपने परिजनों, महिला संगठनों और वकीलों के साथ सारनाथ थाने पर डटी हुई है। वे पॉस्को एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ तुरंत मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। परिवार का कहना है कि पुलिस शिकायत पर कार्रवाई नहीं कर रही और मामले को दबाने की कोशिश हो रही है।

इसे भी पढ़े   मार्कंडेय महादेव मंदिर मार्ग चौड़ीकरण: मकान ढहाए, मुआवजे को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *