राजातालाब : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की फरियादें

राजातालाब : संपूर्ण समाधान दिवस पर एसडीएम ने सुनी जनता की फरियादें

217 शिकायतों में से 9 का मौके पर निस्तारण

वाराणसी (जनवार्ता)  : उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतुन कुमार सिंनसिनवार ने शनिवार को तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान क्षेत्र के लोगों की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से सुना।

rajeshswari

जनता ने सड़क, नाली, खड़ंजा निर्माण, राशन कार्ड, सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा जैसी अनेक शिकायतें दर्ज कराईं। कार्यक्रम में कुल 217 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से मात्र 9 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए।

बीरभानपुर निवासी श्रवण कुमार ने खुले बिजली तारों से उत्पन्न खतरे की शिकायत की, जबकि भीखमपुर निवासी रामचंद्र ने न्यायालय से फाइल गायब होने की गंभीर समस्या उठाई।

उप जिलाधिकारी सिंनसिनवार ने सभी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का भरोसा देते हुए कहा कि जन समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण उनकी प्राथमिकता है।

इसे भी पढ़े   पैतृक संपत्ति के लिए बड़े भाइयों ने छोटे भाई अधिवक्ता पर  हमला
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *