घाटों पर अंधेरा देख महापौर ने दिए लाइट लगाने के निर्देश

घाटों पर अंधेरा देख महापौर ने दिए लाइट लगाने के निर्देश

वाराणसी (जनवार्ता) । देव दीपावली की तैयारियों के बीच रविवार शाम महापौर अशोक कुमार तिवारी ने नगर आयुक्त शाश्वत त्रिपुरारी के साथ अस्सी से नमो घाट तक नाव से निरीक्षण किया। इस दौरान कई घाटों पर पर्याप्त रोशनी नहीं मिलने पर उन्होंने डार्क जोन खत्म करने के निर्देश दिए।

rajeshswari


निरीक्षण में मानसरोवर, राजा, पांडेय, बलुआ, ब्रह्मा और हनुमानगढ़ी घाट सहित मणिकर्णिका घाट के आसपास प्रकाश व्यवस्था की कमी मिली। महापौर ने संबंधित अधिकारियों को तत्काल लाइटें लगाने को कहा। साथ ही गंगा पार डोमरी स्थित मियावाकी वन क्षेत्र में फ्लड लाइट लगाने और सभी घाटों पर स्वच्छ काशी, सुंदर काशी के संदेश वाले बैनर लगाने के निर्देश दिए।
इस दौरान घाटों की साफ-सफाई, सीढ़ियों की स्थिति, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त विनोद गुप्ता, जलकल महाप्रबंधक अनूप सिंह, मुख्य अभियंता खुरेश चंद्र सहित अन्य अधिकारी और पार्षद मौजूद रहे।

इसे भी पढ़े   दो माह बाद घर लौटा बेटा तो हड़कंप! लाखों के शादी के जेवरात घर से गायब!
Shiv murti

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *